The Pheonix⭐⭐🌿🌿
हर घर एक सशक्त नारी, उसकी मेहत्ता जीवंत अति न्यारी, पहने संपूर्णता का लिबास, जन्म जन्मांतर निःस्वार्थ भाव, और बलिदान की अमृत गाथा। हर घर एक सशक्त नारी, अद्वितीय और परिपूर्ण, मां दुर्गा का सशक्त रूप, और मां काली का अवतार, उन्नत करती देश विशाल। हर घर एक सशक्त नारी, उत्पन्न करती सहज सृष्टि सारी, पृथ्वी सी सहनशीलता अति भारी, उठो जागो, मत समझो अपने को अबला और बेचारी, तुम तो हो गुणों की खान, मत विचलित हो मिलने पर अपमान। हर घर एक सशक्त नारी, तुम्हारे कण-कण में है तेज, तुम्हारे हर धर्म-कर्म में ओज, कर्तव्यों में है परिपक्वता का जोश, व्यवहार में सहजता और कोमलता की ओस। हर घर एक सशक्त नारी, तुम ही तो हो मां दुर्गा, मां काली का सत्य स्वरूप, तुम्ही हर घर मां बहन बेटी पत्नी, बुआ सखी हर रूप, तुम्ही से उन्नत हुआ परिवार, देश और हर संसार का स्वरूप। हर घर एक सशक्त नारी, हर कसौटियों को पार करतीं, निर्मल मन से सारी, फिर भी बार-बार आक्षेपों के, कटघरों में क्यों खड़ी की जातीं नारी, हर घर एक सशक्त नारी, हर घर की शान बने, हो दुलारी, आत्म सम्मान से आत्मसात् हो नारी, निर्भीक निडर हो स्वावलंबी स्वाभिमानी, स्वयं में संपूर्णता लिए है नारी। ⭐मनीषा सिंह 🙂💐💐🌿🌿🙏🙏